कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

0
7

 

 

दाेहा,। खाड़ी देश कतर के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक लापता व्यक्ति की खोज के लिए अभियान जारी है।

कतर न्यूज एजेंसी के अनुसार रविवार को कतर के समुद्री क्षेत्र में सेना का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए समुद्री क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

इससे पहले कतर रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह दुर्घटना नियमित ड्यूटी के दौरान हुआ। मंत्रालय के अनुसार, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह समुद्र में गिर गया।

घटना के बाद इमरजेंसी सेवाएं और संबंधित अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी खराबी के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा कतर की सुरक्षा और रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में करीब तीन हफ्ताें से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच कतर को ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों का भी सामना करना पड़ा है। कतर के ‘रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी’- जो दुनिया के सबसे बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादन केंद्रों में से एक है, उसे कई मौकों पर निशाना बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here