स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

0
7

 

 

डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर अपने नए गाने ‘रफल दुनाली’ के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस गाने में वह प्रिंस नरूला के साथ नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पंजाबी बीट्स और हरियाणवी लिरिक्स के मेल से तैयार यह ट्रैक डांस फ्लोर पर छाने को तैयार है।

गाने में रेवती माहुरकर का अंदाज़ इस बार पहले से बिल्कुल अलग और ज्यादा एक्सप्रेसिव नजर आ रहा है। ट्रेडिशनल इंडियन लुक में उन्होंने न केवल अपने डांस से बल्कि एक्सप्रेशन्स के जरिए भी दर्शकों को प्रभावित किया है। हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के साथ इमोशनल टच ने इस गाने को और खास बना दिया है।

रेवती ने खुद इस गाने को अपने करियर का नया अनुभव बताया है। उनका कहना है कि ‘रफल दुनाली’ के जरिए उन्होंने परफॉर्मेंस के नए आयामों को एक्सप्लोर किया है और अब वह खुद को सिर्फ म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि रेवती माहुरकर की फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत भी शुरू हो चुकी है और वह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। ऐसे में ‘रफल दुनाली’ को उनके इस नए सफर की मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here