एक हफ्ते में उखड़ी सड़क, बीच में उगी घास, निर्माण कार्य पर उठे सवाल

0
5

 

 

किशनगंज। जिले के जिरनगाछ क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

तारा बाड़ी चौक से महेशपुर तक जाने वाली यह सड़क करीब पांच गांवों को जोड़ती है और चार पंचायतों के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद इसकी हालत खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण को अभी लगभग एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन जगह-जगह से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।

स्थिति इतनी खराब है कि सड़क के बीचों-बीच घास उग आई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की सतह भी समतल नहीं होने के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया।

Advertisement

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अधिकतर निर्माण कार्य रात के समय किया गया, जिससे गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को मौखिक रूप से दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कितनी तत्परता दिखाता है और सड़क की स्थिति में सुधार होता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here