चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल में भारी मतदान होने पर संतुष्टि जताई

0
5

 

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 92 फीसदी से ज्यादा मतदान होने पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भारत का एक नागरिक होने के नाते मैं वोटिंग प्रतिशत देखकर बहुत खुश हूं। जब लोग वोट डालते हैं, तो लोकतंत्र मजबूत होता है। जब लोग अपने वोट की अहमियत समझने लगते हैं, तो वो हिंसा में शामिल नहीं होते। जस्टिस बागची ने भी कहा कि हिंसा की कोई बड़ी घटना भी नहीं हुई।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 92 फीसदी मतदान ऐतिहासिक है। कुछ चुनिंदा घटनाओं को छोड़ दिया जाए, तो चुनाव शांतिपूर्ण ही रहा है। केंद्रीय बलों ने भी शानदार काम किया है। जस्टिस बागची ने यह भी कहा कि राजाओं के बीच युद्ध होता है, लेकिन जान आम लोगों की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here