पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, दो घायल

0
3

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में ओमप्रकाश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिक राज और जयप्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।साहू सिनेमा के पास हुआ हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जो एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के पास अचानक स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जा टकराया।

पान दुकानों को भी हुआ नुकसान

अनियंत्रित स्कॉर्पियो के टक्कर के दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह चिपट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here