‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन के साथ लौटेंगे विजय वर्मा

0
6

 

विजय वर्मा की हालिया वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसके दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि ‘मटका किंग 2’ पर काम शुरू हो चुका है और नया सीजन जल्द दर्शकों के सामने आएगा।

‘मटका किंग’ का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। 1960 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में विजय वर्मा ने ब्रिज भट्टी का किरदार निभाया, जो कपास व्यापारी से सट्टा नेटवर्क का बड़ा नाम बन जाता है। अपने दमदार अभिनय और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस से विजय ने दर्शकों का खूब दिल जीता।

सीरीज में कृतिका कामरा, सिद्धार्थ जाधव, साई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। पहले सीजन की सफलता के बाद अब दर्शकों को दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here