भारत-अफगानिस्तान टेस्ट : भारत ने पहले सत्र में बनाए 96 रन, राहुल, सुदर्शन की संयमित बल्लेबाज़ी

0
8

 

न्यू चंडीगढ़ (पंजाब)। एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए पहले सत्र की समाप्ति तक 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। केएल राहुल और साई सुदर्शन नाबाद लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की। दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने पहले ही ओवर में जियाउर रहमान शरीफी की गेंद पर चौका लगाकर भारत के इरादे साफ कर दिए।

हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को पहला झटका 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब मोहम्मद सलीम साफी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

जायसवाल 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल का साथ निभाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 55 रन की साझेदारी कर भारत को लंच तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया।

पहले सत्र की समाप्ति तक केएल राहुल 37 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को मौका दिया, जो पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के बाद तीसरा अवसर है जब भारतीय टीम इतने अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के साथ उतरी है।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत — 25 ओवर में 96/1

केएल राहुल 37* , साई सुदर्शन 32*

मोहम्मद सलीम साफी 1/27

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here