फीफा विश्व कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी दूसरे स्थान पर

0
6

 

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। फ्रांस ने मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इसी के साथ टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट की दौड़ भी रोमांचक होती जा रही है।

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी भी 8 गोल कर चुके हैं, लेकिन उनके नाम केवल 1 असिस्ट होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं। नॉर्वे के एरलिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के हैरी केन 6 गोल और 1 असिस्ट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि फ्रांस के उस्मान डेम्बेले 5 गोल और 2 असिस्ट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

Advertisement

इसके अलावा सेनेगल के इस्माइला सार, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस, इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और ब्राज़ील के विनीसियस जूनियर ने 4-4 गोल किए हैं। इन सभी खिलाड़ियों के नाम 1-1 असिस्ट भी दर्ज है, जिससे क्वार्टर फाइनल के बाद गोल्डन बूट की यह जंग और भी दिलचस्प हो गई है।

फीफा के नियमों के अनुसार यदि दो या उससे अधिक खिलाड़ी समान संख्या में गोल करते हैं, तो पहले असिस्ट की संख्या और उसके बाद मैदान पर खेले गए कम मिनट के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ गोल्डन बूट की यह जंग और भी रोमांचक हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here