एसएसबी ने हिरण के सींग के साथ एक नेपाली महिला को पकड़ा

0
7

 

सुपौल। जिले में 45 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के तहत सीमा चौकी शैलेशपुर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक नेपाली महिला के थैले से हिरण के सींग बरामद किया गया। बरामद सींग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित वन्यजीव से संबंधित पाए गए।

हिरासत में ली गई महिला की पहचान नगर पंचायत मिर्चैया वार्ड संख्या-03, जिला सिराहा, नेपाल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं वन्यजीवों से संबंधित अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु एसएसबी द्वारा लगातार सतर्कता एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान उक्त महिला को संदिग्ध वस्तु के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि बरामद हिरण के सींग तथा पकड़ी गई महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत वन विभाग, बीरपुर को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कि गई। इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी (सामान्य) कृष्ण कुमार के अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here