बंद मकान से लाखों की चोरी, 26 घंटे तक घर में डेरा डाले रहे दो चोर

0
4

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में रविवार को एक बंद मकान में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। चोर लगभग 26 घंटे तक घर के अंदर ही रुके रहे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

गुडंबा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मोहम्मदपुर खत्री की बसेरा विहार कॉलोनी, कल्याणपुर निवासी प्रशांत मणि त्रिपाठी 31 मई को अपने बच्चों के साथ अपने कार्यस्थल गुरुग्राम चले गए थे। 27 जून को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। अंदर घर में रखे पत्नी के लाखों रुपये के बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषण और 26 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।

प्रशांत ने जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

देखे तो पता चला कि 25 जून की रात लगभग 12:32 बजे दो चोर घर में प्रवेश करते हैं। इसके बाद दोनों चोर लगभग 26 घंटे तक घर के अंदर ही रुके रहे।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने घर के अंदर शराब पी, खाना खाया, एसी चलाया, फड्राई फ्रूट्स खाए तथा घर की दीवारों और शीशों पर अभद्र गालियां लिखीं व अश्लील चित्र बनाए। इसके बाद 26 जून की रात लगभग 2:15 बजे दोनों चोर चोरी का सामान लेकर घर से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here