वाराणसी में जनगणना के लिए 11 केंद्रों पर आज से शुरू होगा प्रशिक्षण

0
6

-3117 प्रगणक और 523 सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा डेटा संग्रह के लिए दक्ष

वाराणसी। भारत की आगामी जनगणना 2027 को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। गुरूवार 16 अप्रैल से वाराणसी शहर के 11 चयनित विद्यालयों, केंद्रों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का जोनवार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए जनपद में कुल 3117 प्रगणक और 523 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।

——डिजिटल माध्यम से होगी गणना

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स कर्मियों को ‘एचएलओ मोबाइल ऐप’ के इंस्टॉलेशन, उपयोग और डेटा संग्रह की बारीकियों के बारे में बताएंगे। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की उम्र, शिक्षा, व्यवसाय और ऊर्जा के स्रोत जैसे कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने का अभ्यास कराया जाएगा।

—अनुपस्थिति पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Advertisement

नगर आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी नामित प्रगणकों और सुपरवाइजरों का उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहता है, तो उसके विरुद्ध जनगणना अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

—जोनवार इन 11 केंद्रों पर प्रशिक्षण

आदमपुर जोन :नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी

भेलूपुर जोन : बंगालीटोला इंटर कॉलेज, सोनारपुरा व कम्पोजिट विद्यालय, सुन्दरपुर

दशाश्वमेध जोन : ए.एन.एम.ए. मॉडल स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज

कोतवाली जोन :कम्पोजिट विद्यालय, कबीरचौरा

वरुणापार जोन :जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज, कचहरी

ऋषि मांडवी जोन :सिल्वर ग्रोव स्कूल, महेशपुर, शिवदासपुर

सारनाथ जोन : सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज, पाण्डेयपुर ,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ व सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल, ताड़िया

रामनगर जोन : प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, रामनगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here