अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ

0
3

 

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है।

रविवार को उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से लनवाला स्थित शांति टेनिस अकेडमी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक देशों के एक सौ 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित हुए 38वें नेशनल गेम्स ने यह साबित किया है कि राज्य बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी करने में सक्षम है।

खेल मंत्री ने कहा कि भारत आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड भी खेल अवसंरचना को मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Advertisement

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौकेपर अकादमी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया, महासचिव सुमित गोयल व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here