अवैध असलहों और कारतूस की खरीद बिक्री करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

0
7

वाराणसी,। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रामनगर थाना की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाथूपुर गांव से अवैध असलहों और कारतूस की खरीद बिक्री करने वाले एक आरोपित को गुरुवार गिरफ्तार किया है।

रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एक संदिग्ध युवक के बुलेट से अवैध असलहा के साथ पीएसी तिराहे से दुर्गा मन्दिर की तरफ जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बुलेट सवार को घेरघार कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व सात जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपित टेंगरा मोड़ भीटी निवासी नितेश पाण्डेय है। उसके खिलाफ थाना रामनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया है कि वह अवैध असलहों और कारतूस की खरीद बिक्री का काम करता है। असलहों की बिक्री करने के लिए ग्राहक से मिलने गया था परन्तु ग्राहक के न आने पर वापस टेंगरा मोड़ अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि असलहों को लगभग साल भर पहले उसने बिहार के मुंगेर से खरीदा था, जिसे वह बेचने के फिराक में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here