देवरिया में सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ, बुखार के रोगियों की खोज करेंगी आशा

0
4

देवरिया,  । उत्त्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में शुक्रवार को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने परशुराम चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय से आशा, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के साथ फीता काटकर तथा घर-घर दस्तक देकर अभियान की शुरुआत की।

सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जिले की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, मलेरिया, जेई/एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी। जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीमें सक्रिय हैं, जिन्हें प्रतिदिन कम से कम 15 घरों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। चिन्हित मरीजों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ (वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल) डॉ. हरेंद्र कुमार, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here