बरामदे में सोये बुजुर्ग की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

0
3

 

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नांगल क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला नांगल थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव का है। परिजनों के अनुसार विजय रोज की तरह रात में बरामदे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। पास में खड़ा ट्रैक्टर भी मौके पर मौजूद था। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट हो गया और अनियंत्रित होकर विजय के ऊपर चढ़ गया। इससे माैत हाे गयी।

हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में संदेह है। उनका कहना है कि बिना चाबी के ट्रैक्टर का अपने आप स्टार्ट होना संभव नहीं है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नांगल थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है।————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here