टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

0
5

नोएडा। नाेएडा के एक क्लब की मेंबरशिप देकर टूर पैकेज पर भेजने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार काे गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शनिवार काे अभय कुमार, शैलेंद्र सिंह, इमरान खान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें क्लब की मेंबरशिप देकर टूर पैकेज देने के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपिताे ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अब तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी की है।

उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 24 में बीती रात को मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के बाद पुलिस ने तीनाें काे गिरफ्तार कर लिया है। इनके गैंग के कुछ अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here