वित्तीय अनियमितताओं की विभागीय जांच पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

0
4

फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी सुमनेश कुमार पुत्र जोर सिंह ने मनोज कुमार पुत्र राजवीर सिंह की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की थी। जिसकी जाँच विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपित मनोज ने सुमनेश को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। पीड़ित की तहरीर पर 6 मार्च को थाना जसराना पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी जसराना राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना जसराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here