चाेरी की 11 माेटर साइकिलाें के साथ वाहन चाेर गिरफ्तार

0
9

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना पुलिस टीम ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान मड़ियाव पुल के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 11 दो पहिया वाहन को बरामद किया है। उसके खिलाफ पहले भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी टिंक्वल जैन ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने सीतापुर रोड स्थित मड़ियाव पुल से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हसनगंज के झोपड़पट्टी में रहने वाला सुमित जायसवाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की कुल 11 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। अभियुक्त विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल को चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचकर उससे मिलने वाली धनराशि से अपने शौक को पूरे करता था। उसके खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here