हाथरस में मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे गिरफ्तार, बदमाश को लगी गोली

0
9

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सादाबाद थाना पुलिस ने सादाबाद के केला व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने रविवार काे बताया कि दो अप्रैल को केला व्यापारी हरिओम रात 10 बजे के आसपास अपने केला प्लांट से घर लौट रहे थे। छावी मियां के बाग के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटर साइकिल रोक ली। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और लगभग चार लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि केला व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग आते हुए दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखकर मोटर साइकिल भगा दी। पुलिस ने उनका पीछा कर घेर लिया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम घायल हो गया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान तीन अन्य अभियुक्त दीपू, रंजीत और पवन कुमार उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मोटर साइकिल, तमंचा, 1,97 लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी, कड़ा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here