हरदोई : बच्चे का अपहरण और हत्या का आरोपित मुठभेड़ में ढेर

0
5

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बच्चे का अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपित बुधवार भाेर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ की कार्यवाही में गोली लगने से एसओजी प्रभारी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मल्लावां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मटियामऊ में मक्का के खेत में मिला था। बच्चे का अपहरण कर कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घरवालों से फिरौती मांगी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस और सर्विलांस के साथ स्वॉट टीम को लगाया गया। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ने फरार आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस टीम को आरोपित के बारे में सूचना मिली कि वह मल्लावां में आया हुआ है। पुलिस ने आरोपित की घेराबंदी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसओजी प्रभारी राजेश कुमार गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और बदमाश घायल हो गया। पुलिस बदमाश और एसओजी प्रभारी को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने आरोपित को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर एसपी व फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गये बदमाश की पहचान कन्नौज जिले के ग्राम रोरा निस्तौली ठठिया का रहने वाला मेनूर उर्फ शेनूर उर्फ मेहनुद्दीन के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में ढेर आरोपित के विरुद्ध विभिन्न जिलों में 12 से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here