प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में कानपुर के युवक की मौत

0
3

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में रह रहे कानपुर के एक युवक की शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि धूमनगंज थाने को शनिवार भोर में सूचना दी गई कि नरेन्द्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितिथाें में माैत हाे गयी है। कानपुर नगर के बिल्लौर थाना क्षेत्र के बरामऊ मोहल्ला निवासी नरेन्द्र सिंह (45) पुत्र प्रभूदयाल संगम ट्रांस्पोर्टर के यहां बीते कुछ दिनों से काम करता था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शनिवार भोर में उसकी मौत के संबंध में जानकारी दी गई। सूचना पर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here