सरकारी आवास में चिकित्सक का शव मिला

0
5

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जनपद के कांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक का शव रविवार सुबह उनके सरकारी आवास में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीतापुर निवासी डॉ. राजीव महरोत्रा (63) कांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात और सरकारी आवास में अकेले रहते थे। रविवार सुबह काफी देर तक उनके आवास का दरवाजा नहीं खुला। सहकर्मियों ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां चिकित्सक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।

एसपी सिटी ने बताया कि डॉ. महरोत्रा उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।——–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here