उत्तर प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, सौंपा ज्ञापन

0
9

 

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को दवा व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जाताया। मीरजापुर जनपद में बुधवार को दवा विक्रेता समिति के आह्वान पर दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी एवं राष्ट्रीय संस्था एआईसीडी के एक दिवसीय बंद के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

दवा व्यापारियों ने अवैध ई-फार्मेसी, दवाओं पर अत्यधिक छूट तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों की मांग है कि जीएसआर 220 ई एवं जीएसआर 817 ई नियमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही कॉरपोरेट सेक्टर को दी जा रही विशेष छूट एवं डीप डिस्काउंटिंग पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। व्यापारी घंटाघर मैदान में एकत्र हुए और वहां से मोटरसाइकिल जुलूस निकालते हुए शहर में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान शहर की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई की अपेक्षा जताई। प्रदर्शन में दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, सचिव संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रणजीत मौर्य, महामंत्री पंकज केसरी सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here