लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का हक (आरक्षण) लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार पक्षपाती, विश्वासघाती है। बाबा साहब ने भेदभाव दुख को झेला है, इसलिए उन्होंने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान पीडीए आरक्षण की लूट मामले से जुड़ी एक लाल घोटाला पुस्तक बांटी। जिसमें लिखा था “22 परीक्षाएं, 11514+पीडीए आरक्षित सीटों की लूट।” इसको उन्होंने इस तरह से बताया कि अगर विद्यार्थियों को अपने हक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़े तो समझ लेना चाहिए कि सरकार पक्षपाती है, के रूप में समझाया।
उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा आया, ये आंकड़ा अभी और इम्प्रूव होगा। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में “संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ” का नारा दिया। इस नारे के साथ, खतरे में पीडीए आरक्षण, खतरे में संविधान को बचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर 90 दिन में जातीय जनगणना कराएंगे।








