फर्रुखाबाद में पुलिस ने दर्ज की मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट

0
11

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर में मारपीट प्रकरण में मृत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात कह रही है। इस व्यक्ति की लगभग 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।

अनुज पुत्र राजकुमार निवासी गांधी ने 13 मार्च 2026 को अपने साथ हुई मारपीट की तहरीर थाना राजेपुर में दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने राममूर्ति, विजय, अभिषेक और विनोद निवासी गांधी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया लेकिन जब जांच शुरु हुई ताे पता चला कि एक नामजद आरोपित विनोद की मृत्यु 4 फरवरी 2016 को हो चुकी है।

प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विवेचना का विषय है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here