नेता विरोधी दल माता प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र,समान विकास निधि देने की उठाई मांग

0
2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के नेता एवं नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने विकास के लिए सभी विधायकों को 5-5 करोड़ रूपये आवंटित किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।

नेता विरोधी दल ने अपने पत्र में लिखा है कि आप ने “त्वरित विकास योजना” के अन्तर्गत सड़क निर्माण के लिए प्रदेश के सभी विधायकों को धनराशि आवंटित की है, जिसके अनुसार सत्तारूढ़ दल से सम्बन्धित विधायकों को 5-5 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है, जबकि विपक्षी दलों के विधायकगणों को केवल 1-1 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।

माता प्रसाद पांडेय ने आगे लिखा कि प्रदेश का विकास सभी क्षेत्रों के विकसित होने पर ही सम्भव है, केवल एक पार्टी के विधायकों के क्षेत्र के विकास से प्रदेश विकसित नहीं हो सकता।

आपसे अनुरोध है कृपया सम्पूर्ण प्रदेश हित में सत्तारूढ़ दल के समान विपक्षी दलों के विधायकों को भी 5-5 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित करने पर विचार करना चाहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here