महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र स्थित खरेला कस्बे में युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
थाना प्रभारी नन्हेलाल यादव ने रविवार काे बताया कि खरेला कस्बा के मुहाल जालिब निवासी तोड़न श्रीवास कबाड़ का काम और खेती किसानी करते थे। उनके पास ढाई बीघा जमीन थी, जिससे परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को परिवार के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे, तभी तोड़न अपने कमरे में चला गया और भीतर से दरवाज बंद कर लिया। थाेड़ी देर बाद जब पत्नी कपूरी ने पति को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अनहाेनी की आशंका हुई। घरवालाें ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो ताेड़न का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के भतीजे पुष्पेंद्र ने पुलिस काे बताया कि चाचा पहले कबाड़ खरीदने बेचने का काम करते थे, जिसमें उन्हें काफी नुकसान हुआ। कर्ज के बोझ की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। आशंका है कि इसी वजह से चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।








