नमो घाट पर बाउंसरों के पीटे जाने से घायल पर्यटक की चिकित्सालय में मौत, चार गिरफ्तार

0
4

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के नमो घाट पर रविवार को बाउंसरों के पीटे जाने के बाद बुरी तरह घायल पर्यटक सोनभद्र निवासी राजेश उर्फ चिंटू की मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई। नमो घाट पर हुई घटना के बाद राजेश (उम्र 17) की चिकित्सा के दौरान मौत की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मंडलीय चिकित्सालय में तत्काल पहुंच कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कराई।

आदमपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि नमो घाट पर सुबह के वक्त सोनभद्र से घूमने आए राजेश और उसके साथियों के साथ सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने मारपीट की। इस दौरान राजेश ज्यादा घायल हो गया और उसको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस टीम ने घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित बाउंसरों की शिनाख्त की है और चार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here