प्रतापगढ़ में चारवाई पर मिला युवक का शव , गले में चोट के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आश्ंका

0
2

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना क्षेत्र के भीख का पुरवा (बेंती) गांव में रविवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक की पहचान देवीदीन उर्फ बैजू के रूप में हुई है। देवीदीन शनिवार की रात खाना खाकर घर में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम पसर गया।

मृतक के शरीर की स्थिति को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि देवीदीन के गले में पहने हुए धागे से कसकर उसकी हत्या की गई है। इस आशंका के चलतेगांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची हथिगवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मृतक के गले में नाखून के निशान मिले गले पर भी निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रहे है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here