प्रयागराज में महिला की भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या

0
5

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सराय इनायत गांव में बुधवार को एक महिला की किसी वजनदार वस्तु सेसे सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के संबंध में जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बुधवार सुबह सराय इनायत थाने को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि छीटपट्टी गांव में संगीता (30) पत्नी शैलेश की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही सराय इनायत थानाध्यक्ष संजय गुप्ता तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में जांच शुरू कर दी। पुलिस कहना है कि उसके सिर में किसी वजनदार वस्तु से वार करके हत्या की गई है। आशंका है कि उसका गला भी दबाया गया है। हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here