ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित स्लीपर बस घर में घुसी, 35 यात्री चाेटिल

0
8

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की देर रात एक ट्रक से बचने के लिए स्लीपर बस के चालक ने उसे दाहिनी ओर मोड़ दी, जिसे अनियंत्रित बस एक मकान से टकरा गई। इस हादसे में मकान का गेट और दीवार टूट गयी। हादसे में बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं,बस में सवार करीब 35 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

मोहनलालगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस (एनएल 07 बी 0658) वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी। मोहनलालगंज के फूलवरिया मोड़ के पास पहुंचने पर ज्योति नगर की ओर से अचानक एक ट्रक आ जाने पर बस चालक ने वाहन को बचाने के प्रयास में दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर इलाके में रहने वाले इस्लाम मोहम्मद के मकान से टकरा गई। इस दुर्घटना में मकान का गेट एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गए।

बस चालक इटावा निवासी विवेक चौहान का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहीं, राजस्थान निवासी बस परिचालक हर्षदीप भी घायल है,जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को हटवाते हुए मार्ग को शीघ्र खाली कराया गया, जिससे यातायात वर्तमान में सुचारु रूप से संचालित है। पुलिस की ओर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।—————–

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here