देवरिया सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा रेफर

0
3

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरी कर घर लौट रहे दो युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान जनार्दन (40) पुत्र बालखीला, निवासी अहिरौली बघौचघाट और विश्वजीत (19) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी (सरीपा का काम) करके देर रात बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से दोनों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जनार्दन को मृत घोषित कर दिया। वहीं विश्वजीत की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here