प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की दिनदहाडे़ की हत्या, पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई बहन को घर ले जाने पर हुआ विवाद

0
8

 

 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में प्रेम विवाह करने वाले 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक युवक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला मौके पर पहुंच गया और कार रुकवा ली। उसने अपनी बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन बहन ने इनकार कर दिया। विवाद के दौरान साले ने मौका पाकर जीजा के सिर पर सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित साला फरार हो गया।

थाना क्षेत्र रामपुर मनिहारान में हुई इस घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले शिव कुमार और आकांक्षा ने प्रेम विवाह किया था। इससे परिवार के लाेग नाराज थे। मंगलवार काे शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय शिव कुमार पुत्र शैलेश कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में आया था। आकांक्षा परीक्षा देने केंद्र के अंदर गई थी, जबकि शिव कुमार बाहर मौजूद था।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया मृतक की पत्नी आकांक्षा ने जानकारी दी है कि परीक्षा खत्म हाेने के बाद जब शिव कुमार के साथ था रही थी, उसी दौरान उसका भाई मंजीत वहां पहुंचा और शिव कुमार के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शिव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

पत्नी आकांक्षा के अनुसार शादी के बाद से उसके परिवार के लोग प्रेम विवाह का विरोध कर रहे थे। इसी रंजिश के चलते उसके भाई मंजीत ने उसके पति की हत्या की है। मृतक के भाई शिवम कुमार ने भी साले के परिवार की ओर से हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here