मीरजापुर में बंद मकान से 25 लाख की चोरी

0
9

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र स्थित दुगौली गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बदमाशों ने पांच कमरों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये का माल पार कर दिया।

मकान मालिक शेषधर पांडेय कोलकाता में नौकरी करते हैं। उनका परिवार भी बाहर रहता है, जिससे मकान लंबे समय से बंद था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव के सूर्यमणि नामक व्यक्ति पानी पीने के लिए घर के बाहर रुका तो मुख्य गेट खुला देखकर उसे शक हुआ। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और अंदर जाकर देखा तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे।

सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान मालिक के अनुसार चोर उनकी पत्नी के जेवरात, करीब दो लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के और एक बड़ा स्टील का संदूक उठा ले गए। आलमारी, लाकर और अन्य संदूकों को भी तोड़कर खंगाल दिया गया। घटना की सूचना पर मकान मालिक की पत्नी व बेटा गांव पहुंचे। बेटे रौनक उर्फ सौरभ ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here