आंधी में ढही दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति गंभीर

0
9

मीरजापुर,। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज कोलहुआ घाट में मंगलवार देर रात तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पड़ोसी के निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। तेज हवा के झोंकों के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में पास ही रह रहे वृद्ध दंपति आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 60 वर्षीय राधा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके पति नंदलाल बिंद का प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि दंपति मूल रूप से ककरहवा सबरी फाटक (कटरा कोतवाली) के निवासी हैं और पिछले दो वर्षों से चुनार में मकान बनवाकर रह रहे थे।

घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल वृद्ध का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here