संदिग्ध हालत में महिला की मौत

0
8

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पति को छोड़कर अन्य युवक के साथ रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

मिश्री बगिया, लाल कालोनी, बालागंज निवासी नरेश ने ठाकुरगंज पुलिस लिखित शिकायत की कि उसकी बहन नीलम (42) वर्तमान में अपने पति संजय से अलग रहकर हरदोई के संजय उर्फ कालासोना के साथ लालाबाग रिंग रोड स्थित एक खाली पड़े प्लॉट के किनारे रह रही थी। उसके चार बच्चे हैं। वह शराब की आदि थी। शनिवार सुबह नीलम का शव कमरे में मिला। आरोप है कि युवक संजय ने उसकी बहन की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें प्रथमदृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृत्यु के पश्चात शव के रंग में परिवर्तन (पीला पड़ना) देखा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया हत्या के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। प्रकरण में लगाए गए आरोपों के संबंध में हर पहलू से गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here