वाराणसी सिगरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार

0
9

Sdk

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के सिगरा चौराहे के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान शिवपुरवा (सिगरा) निवासी कन्हैयालाल बिंद (पुत्र शिवप्रसाद बिंद) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिगरा पुलिस के अनुसार, फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय सड़कों पर भीड़ कम होने के बावजूद इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दौड़ते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here