ढाई करोड़ की नई सुपर साकर मशीन खरीदेगा वाराणसी नगर निगम

0
7

 

 

 

वाराणसीl उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम ने 15 जून तक शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और सीवर की सफाई का काम शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान को गति देने के लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक और सुपर साकर मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह जानकारी सोमवार को नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने दी l उन्होंने बताया कि निगम ने बेहतर प्रबंधन के लिए नालों को तीन श्रेणियों (ए, बी और सी) में विभाजित किया है। ‘ए’ कैटेगरी के नालों की सफाई फांसी मशीन से होगी, जबकि अस्सी, सुंदरपुर और साकेत नगर जैसे क्षेत्रों के नालों के लिए विशेष मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बड़े नालों की सफाई की जिम्मेदारी सामान्य अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जिसका लक्ष्य मई के अंत तक कार्य पूर्ण करना है।

Advertisement

नालों के साथ-साथ जेटिंग मशीन से सीवर लाइनों की भी सफाई बरसात से पहले कराने का निर्णय लिया गया है । नालों के गाद निकासी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को सौंपी गई है। विशेष रूप से गोदौलिया, सिगरा, पांडेयपुर और रविंद्रपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि मानसून के दौरान जनता को जलभराव से राहत मिल सके। जलभराव की आशंका को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सड़कों के किनारे की नालियों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पक्के महाल स्थित शाही नाला (आरटीएस) की विशेष सफाई के भी निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here