झोलाछाप डॉक्टर पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0
11

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र की एक युवती ने क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर पर नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

युवती का आरोप है कि वह इलाज के लिए आरोपित के क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसे झांसे में रखकर करीब दो माह तक शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई और उसने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया, तब उसे पता चला कि डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद आरोपित ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि थाने पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here