अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे

0
5

काठमांडू। अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर तीन दिनों के नेपाल दौरे पर सोमवार को काठमांडू पहुंचे। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वे आज सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने किया।

भारतीय मूल के समीर पॉल कपूर, नेपाल के बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद विदेशों से आने वाले कपूर सबसे बड़े अधिकारी है। काठमांडू में कपूर उच्चस्तरीय बैठकों में सहभागी होंगे और सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

पिछले वर्ष अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशियाई सुरक्षा विशेषज्ञ कपूर को दक्षिण एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। इससे पहले यह जिम्मेदारी डोनाल्ड लू संभाल रहे थे।

कपूर का काठमांडू दौरा तीन दिनों का बताया गया है। वे बुधवार को वापस लौटेंगे। बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नेपाल आने वाले कपूर सबसे वरिष्ठ विदेशी कूटनीतिज्ञ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here