पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

0
7

कानपुर, । उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात काे पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पनका गांव निवासी अंकुश दिवाकर एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। करीब चार साल पहले उसकी शादी सीमा दिवाकर से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। पारिवारिक कलह की वजह से वह अक्सर सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाती थी। बीती रात भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। बुधवार को जब वह काफी देर कमरे के बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो सीमा का शव फांसी के फंदे से जुड़ रहा था। आनन-फानन में शव को नीचे उतरवाकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम में घटना स्थल से एकत्रित किये।

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here