सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

0
6

 

 

मऊ। थाना मधुबन के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छाेटे भाई काे बचाने के चक्कर में दो सगी बहनों के डूबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि परिवार में अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार , पहले घर का छोटा भाई नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए छोटी बहन ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वह खुद तेज धारा में बहने लगी।

छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई, लेकिन वह भी तेज बहाव का शिकार हो गई। इस तरह एक के बाद एक दोनों सगी बहनें नदी की धारा में लापता हो गईं, जबकि छोटा भाई किसी तरह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश लगातार जारी है, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here