मऊ मे अबैध खनन कर रहे 10 वाहनों से 4.06 लाख की वसूली

0
3

 

मऊ। अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाये जाने की खबर है। खनन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते पाए गए कुल 10 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के फलस्वरूप कुल 4.06 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।

खनन निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व हितों की सुरक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु नियमित रूप से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ऐसे मामलों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here