–
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी अंजलि की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का निस्तारण कर दिया है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटा दिया गया है और वे रिहा भी हो गए हैं। तब जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अब इस याचिका में कुछ नहीं बचा है।
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि सोनम वांगचुक के खिलाफ 14 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हटा लिया गया है और वे रिहा भी हो चुके हैं।
सोनम वांगचुक की पत्नी अंजलि ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लद्दाख में हिंसा के बाद हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। l









