0
14

UP-JE-arrested-red-handed

70 लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेल’, जेई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मीरजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में मीरजापुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को छोटा सखौरा स्थित बाणसागर कॉलोनी में छापा मारकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

विभाग के एक कर्मचारी ने नाम नहीं छपने की शर्त पर गुरुवार को बताया कि आरोपी जेई मुसाफिर सिंह यादव, जो चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई बाजार का निवासी है, बाणसागर परियोजना खंड-पांच में तैनात था। उसने प्रयागराज के मेजा निवासी ठेकेदार दीपक कुमार से करीब 70 लाख रुपये का बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

ठेकेदार ने 23 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ठेकेदार ने जेई के आवास पर केमिकल लगे नोट सौंपे, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा।

Advertisement

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामला बड़े भुगतान के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है, जिसकी जांच आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here