पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

0
7

 

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर लगे कुछ चुनाव अधिकारियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इन अधिकारियों ने शिकायत की है कि उनके नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

वकील एमआर शमशाद ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे 65 चुनाव अधिकारी हैं। वे लोग चुनाव कराने की ड्यूटी पर हैं। उनके पास वोटर आईडी भी था, लेकिन फिर भी अचानक उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। इस वजह से अब वे खुद वोट नहीं डाल पा रहे हैं।

चीफ जस्टिस ने कहा कि आप अपनी बात पहले अपीलेट ट्रिब्यूनल के सामने रखें। अपीलेट ट्रिब्यूनल इस मामले को देखेगा। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि इस बार के चुनाव में शायद वे लोग वोट न डाल पाएं, लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में आगे बना रहे, यह ज्यादा अहम बात है। इसका ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here