नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

0
7

 

 

नई दिल्ली। चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित परीक्षा नीट यूजी 2026 प्रश्न पत्र लीक का मामला उच्चतम न्यायालय पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने नीट 2026 के आयोजन में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के प्रणालीगत विफलता को चुनौती दी है।

एफएआईएमए ने मामले की निगरानी उच्चतम न्यायालय द्वारा कराने और इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज की अध्यक्षता में कराने की मांग की है।याचिका में नीट 2026 दोबारा कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक हाई-पावर्ड मॉनिटरिंग कमेटी बनाने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि जब तक नई स्वतंत्र परीक्षा संस्था औपचारिक रूप से नहीं बन जाती, तब तक इसी न्यायिक समिति की निगरानी में नीट 2026 की दोबारा परीक्षा कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here