नई दिल्ली। आगामी श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है। पुरुष चयन समिति ने उन्हें हर्ष दुबे की जगह टीम में मौका दिया है। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार चयनित किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
यह त्रिकोणीय सीरीज 9 जून से 21 जून तक श्रीलंका के दांबुला में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी।
इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।
श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपडेटेड इंडिया ए टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।









