विधायक अब्बास अंसारी का गनर निलंबित, बिना अनुमति छाेड़ दिया था जनपद

0
8

 

मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात गनर के द्वारा अपने दाइत्वो का पालन नहीं करने के कारण, pulis अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा उसे निलंबित किये जाने की खबर हैँ।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने खरी दुनिया से बातचीत मे बताया विधायक की सुरक्षा में तैनात गनर बिंदु कुमार अपने ड्यूटी दायित्वों का पालन नहीं कर रहा था। जांच में पाया गया कि विधायक के भ्रमण के दौरान वह उनके साथ मौजूद नहीं था और बिना अनुमति अपने निजी कार्य से गैर जनपद चला गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में बिना सूचना ड्यूटी छोड़कर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाता है। इसी को देखते हुए गनर बिंदु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विधायक की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए तुरंत दूसरे गनर की तैनाती कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक सवाल के जवाब मे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में विधायक की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए जांच की और कार्रवाई सुनिश्चित की। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की जवाबदेही तय करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here