नहाने के लिए तालाब में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

0
10

 

नोएडा,। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में बीती रात को तालाब में नहाने के लिए कूदे युवक की पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस देर रात से आज सुबह तक उसके शव की तलाश कर रही है। आज सुबह से गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम इस काम में जुटी है।

थाना इकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना जनपद पलवल हरियाणा का रहने वाला 32 वर्षीय कैलाश सादुल्लापुर गांव में रहता था। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह मंगलवार की रात को गांव के तालाब के किनारे पहुंचा और अपने कपड़े उतारकर पानी में कूद गया। सूचना पर पुलिस, फायर, गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम तालाब में युवक के शव की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की बुआ सादुल्लापुर गांव में रहती है। वह उनके यहां आया था। मृतक का एक भाई विकलांग बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here